फरार भाजपा नेता के भाई को राहत नहीं
सुल्तानपुर, जून 13 -- सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र की गोशैसिंहपुर बाजार में अण्डा व्यवसाई संतराम अग्रहरि की हत्या के मामले में फरार भाजपा नेता अर्जुन पटेल के भाई के प्रदीप वर्मा की गिरफ्तारी रोकने की याचिका जिला जज सुनील कुमार ने निरस्त कर दी है। पीड़ित के अधिवक्ता रजनीश शुक्ल ने बताया पुलिस ने दोनों भाइयों पर मफ़रूरी में चार्जशीट दाखिल की थी। जिन्हें कोर्ट ने फरार घोषित कर गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। आठ अक्टूबर 2024 की शाम गोशैसिंहपुर बाजार में गोली मारकर संतराम की हत्या कर दी गई थी। जिसमें आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे पूर्व भाजपा नेता की गिरफ्तारी रोकने से भी कोर्ट ने इन्कार कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.