अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- जलालपुर, संवाददाता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे अंबरपुर के निकट शुक्रवार सुबह बस एवं ट्रेलर की टक्कर से चार यात्रियों की मौत मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बीते शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैतपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर के पास एसी स्लीपर बस ट्रेलर में पीछे से टकरा गई थी। जोरदार टक्कर होने के चलते चार यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं कुछ लोग इसमें घायल भी हो गए थे। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई थी। घटना वाले दिन ही चार शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। इस बीच पुलिस ने बस चालक उम्मेद सिंह निवासी रुद्रपुरा थाना माधवगढ़ जालौन को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...