फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भिजवाएं: डीआईजी
भभुआ, मार्च 17 -- शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने चैनपुर सर्किल कार्यालय व थाने की जांच कर दिए निर्देश बोले डीआईजी, चैनपुर सर्किल व थाना में फरार अपराधियों की सूची अधिक पायी गयी (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर पहुंचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने मंगलवार को चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय व थाने का निरीक्षण कर पंजियों का अवलोकन किया। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि चैनपुर सर्किल व थाना में फरार अपराधियों की सूची लंबी है। उन्होंने इन बदताशों को गिरफ्तार कर जल्द जेल भिजवाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जांच से पहले पुलिस अफसरों व जवानों ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जांच के दौरान एसपी हरिमोहन शुक्ला व एसडीपीओ मनोरंजन भारती भी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.