देवरिया, जून 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर से हेड कांस्टेबल का हाथ छुडाकर भगाने वाले बंदी को गुरुवार की आधी रात सदर कोतवाली की हाटा रोड पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। कुशीनगर जनपद की हाटा कोतवाली के ग्राम गांधी नगर निवासी शिवा बांसफोर ने रिश्ते की किशोरी का महुआडीह थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर कुछ माह पहले अपहरण कर लिया था। इस मामले में महुआडीह थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मई माह में उसे जेल भेजा था। गत 5 जून को उसकी न्यायालय में पेशी थी। हेड कांस्टेबल उसे न्यायालय में पेश कराने के बाद न्यायालय परिसर स्थित हवालात की तरफ ले जा रहा था। इस बीच वह हेड कांस्टेबल से हाथ छुड़ाकर चहारदीवारी फांदकर भाग गया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। उसकी तलाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.