लातेहार, दिसम्बर 24 -- बारियातू,प्रतिनिधि। बारियातू पुलिस ने फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बालूमाथ थाना कांड संख्या 160/19 (वर्तमान बारियातू थाना) के आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त चतरा जिला के लावालौंग थानांतर्गत जोरदाग पिपराटांड़ निवासी बिनोद गंझू पिता शनिचर गंझू उर्फ जगदेव गंझू घर आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के मार्गदर्शन में एक छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कारवाई करते हुए बिनोद को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आवश्यक कारवाई करते हुए अभियुक्त को लातेहार जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना के कई एसआई व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.