फरार प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई
बांका, जून 18 -- चान्दन (बांका)। एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर अपराधियों एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आनंदपुर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान थाना कांड संख्या 101/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अब्बास अंसारी (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुरंगी गांव का निवासी है तथा उसके पिता का नाम इसराइल अंसारी बताया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.