फरार पोक्सो के आरोपी को पेटरवार पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोकारो, मई 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के एक नाबालिग लड़की को लेकर डेढ़ महीने से लेकर फरार हुए आरोपी को पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने अपने सहयोगियों के प्रयास से पेटरवार के रजक टोला से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट उपकारा भेज दिया है, जबकि नाबालिग लड़की को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी युवक तीन बच्चों के पिता रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह गांव निवासी शंकर रजक के पुत्र राजू रजक के विरुद्ध पेटरवार थाना कांड संख्या 45/26 दिनांक 25 मार्च 26 को पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस को डेढ़ महीने तक चकमा देते रहा, लेकिन पेटरवार पुलिस लगातार उसके विरुद्ध छापामारी करती रही और अंततः पुलिस को सफलता मिल ही गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.