फरार पॉक्सो आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार
बोकारो, जून 15 -- बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के सुभाष नगर स्थित बिरसा नगर में पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने ढोल-डुगडुगी बजाकर आरोपी के घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चस्पा किया और जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी गई। जानकारी के अनुसार, बेरमो थाना कांड संख्या 8/26 (29 जनवरी 2026) में नामजद अभियुक्त रोहित कुमार, पिता पवन राय लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2), 64, 352, 351 (2) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत ढोल-डुगडुगी बजाकर इश्तेहार की तामिला की और उसकी प्रति आरोपी के घर के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दी।
आत्मसमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.