हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। जमीन की धोखाधाड़ी और चेक बाउंस के कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार धनंजय गिरी का पुलिस के पास पता नहीं है। इस कारण उस तक पहुंचने में पुलिस को मुश्किलें आ रहीं हैं। धनंजय का मोबाइल भी बंद है। अब पुलिस आरोपी ठेकेदार के बिहार का मूल पता तलाशने में लगी है। सुराग मिलते ही उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ दशक पहले धनंजय गिरी मामूली मजदूर बनकर हल्द्वानी पहुंचा था। शुरुआत में मजदूरी करने के बाद धीरे-धीरे उसने जालसाजी शुरू की। वर्तमान में उस पर दस करोड़ से अधिक के गबन का आरोप है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक आरोपी का मूल पता तलाशा जा रहा है। इसके लिए बिहार पुलिस की मदद ली जाएगी। हल्द्वानी में जहां का पता पुलिस के पास है उस सुभाषनगर स्थित मकान को धनंजय 2019 में बेच चुका है। पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.