फरार दो शूटर और हत्याके मास्टरमाइंड तक पहुंचना पुलिस की चुनौती
शामली, अगस्त 31 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, लेकिन वारदात में शामिल रहे दो अन्य शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों की पहचान सत्यम और आर्यन के रूप में सामने आई है। दोनों के करनाल के रहने वाले बताए जाने के बाद पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। इनके पकड़े जाने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि हत्या की साजिश किस स्तर पर रची गई। शूटरों के साथ हत्या के मास्टरमाइड तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना है। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त की शाम नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से निकलते समय अंकित पर चार शूटरों ने गोलियां बरसाई थीं। इनमें मोहित और सुमित सोमवार में पुलिस मुठभेड़ मे मारे गए। अब सत्यम और आर्यन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम चुनौती बनी हुई है। पुलिस इनकी तलाश में संभावित ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.