मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ दिखाकर सूबे में करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपित कन्हाई सहनी की कांटी के अर्रा गांव से गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ उसके दो फरार साथियों को दबोचने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार शातिर कन्हाई सहनी ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताने वाले कन्हाई ने स्वीकार किया था कि उसने इस साजिश में अपने दो स्थानीय दोस्तों को भी शामिल किया था। पूछताछ के दौरान उसने यह भी उजागर किया कि उसे राज्य के हाई-प्रोफाइल नेताओं के निजी मोबाइल नंबर पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने मुहैया कराए थे। अब एसटीएफ और पुलिस उस...