फरार दो आरोपियों के विरूद्ध कुर्की की प्रक्रिया शुरू
बहराइच, जुलाई 1 -- नवाबगंज, संवाददाता। पाक्सो एक्ट के दो फरार आरोपियों को नवाबगंज पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। अब कोर्ट के आदेश पर दोनों फरार आरोपियों के विरूद्ध कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस ने डुग्गी बजवा कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। निश्चित समय सीमा के भीतर आरोपियों के कोर्ट में आत्म समर्पण न किए जाने पर कुर्की की चेतावनी से इलाके के अराजक तत्वों में भी दहशत फैल गई है। नवाबगंज थाने के मिरजापुर तिलक निवासी इरसाद व दिनेश के विरूद्ध बी एन एस की पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है । दोनो आरोपी काफी समय से फरार चल रहे हैं । जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ आरोपियों के गांव पहुंची। डुग्गी बजवा कर दोनो के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा करते हुए आत्म समर्पण की चेतावनी दी गई है। ऐसा न होने पर पुलिस की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.