बांका, मई 21 -- पंजवारा। पंजवारा थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो फरार आरोपियों के घर बुधवार इस्तेहार चिपकाकर विधिवत तामिला किया।इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएचओ चंदन कुमार के निर्देश पर किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि माननीय न्यायालय से निर्गत इस्तेहार के आलोक में विक्रमपुर निवासी कौशल किशोर ठाकुर, पिता लक्ष्मी ठाकुर एवं सिमरिया निवासी छोटू दास उर्फ अमित दास, पिता लक्ष्मण दास के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पंजवारा थाना में मामला दर्ज है तथा न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार का विधिवत तामिला दोनों आरोपियों के पैतृक आवास पर ढोल-नगाड़े के साथ किया गया।पुलिस ने फरार चल रह...