आरा, अप्रैल 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा और बलुआ गांवों में पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों के घरों पर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई भूमि विवाद और मारपीट से जुड़े मामलों में न्यायालय के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार, कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने नरगदा गांव निवासी महेश शर्मा और बलुआ गांव निवासी सुदर्शन यादव के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया और दोनों आरोपितों को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं और कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। यह भी पढ़ें- किशनगंज: पॉक्सो के आरोपियों पर शिकंजा, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई इसी को लेकर न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.