फरार दो आरोपितों के घर चस्पाया इश्तेहार
समस्तीपुर, अगस्त 5 -- रोसड़ा। हत्या के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए रोसड़ा पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पाया। पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत इश्तेहार का तामीला कराया व जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 171/26 के नामजद आरोपी थाना क्षेत्र के ठाहर गांव निवासी स्व. नवल चौधरी के पुत्र सुमन कुमार चौधरी तथा स्व. जगदेव चौधरी के पुत्र मनोज कुमार चौधरी के घर इश्तेहार चस्पाया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.