मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मोतीपुर। बरुराज थाने के मानिकपुर में उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने फरार दो आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया है। बताया जाता है कि बृजेश तिवारी और मन्नू चौधरी पर बलिया थाना में केस दर्ज है। दोनों के खिलाफ आबकारी सेक्शन सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है। बलिया पुलिस के अलावा बरुराज थाने के दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...