गंगापार, फरवरी 17 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव पुलिस ने एक फरार वारंटी के खिलाफ धारा-82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने वारंटी के घर पर मुनादी कराई फिर न्यायालय का नोटिस चस्पा कर दिया। कार्रवाई न्यायालय आदेश पर याकूबपुर निवासी निवासी प्रवीण पटेल पुत्र लालजी पटेल के घर पर की गई। थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी की अगुवाई में उपनिरीक्षक रविंद्र यादव अपने हमराहियों के साथ मंगलवार को वारंटी के घर पहुंचे। वहां उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर पर नहीं हैं। पुलिस ने उद्घोषणा के साथ मुनादी कराई। ग्रामीणों की उपस्थिति में धारा-82 सीआरपीसी का नोटिस मुख्य दरवाजे पर चस्पा किया गया। पुलिस ने परिजनों को वारंटी को नियत तिथि पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए सुनिश्चित कराने को कहा है। यदि वह निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.