मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जमीन के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी मामले में तीन साल से फरार दलाल को 10 दिन के अंदर गिरफ्तार करने आदेश हाइकोर्ट ने एसएसपी को दिया है। हाइकोर्ट से आदेश की प्रति एसएसपी कार्यालय भेजी गई है। इसमें छोटी कल्याणी माई स्थान निवासी आरोपित दीपक कुमार की गिरफ्तारी के लिए हिदायत दी गई है। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना हाइकोर्ट को देने के लिए कहा गया है। दीपक पर आरोप है कि उसने अदालती आदेश की अवहेलना की है। उसे कोर्ट से सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्रा की एकल पीठ ने मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट आदेश दिया है कि वे फरार आरोपित दीपक कुमार को गिरफ्तार कर 10 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट अदालत में पेश करें। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। रामबाबाग निवासी श...