फरार चार माओवादी अभियुक्तों के घर पर कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
चक्रधरपुर, मई 10 -- बंदगांव। पश्चिम सिंहभूम पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को एक महत्वपूर्ण कानूनी कार्रवाई की गई। न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में, कराइकेला थाना कांड संख्या 08/2020 के चार फरार प्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध उनके पैतृक आवास पर विधिवत इश्तहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई कराइकेला, गुदरी एवं सोनुवा थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के गांव डोंगेबेरा और कूदाबुरु पहुँचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी की और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी नोटिस (इश्तहार) चिपकाया। माओवादी टीनू बांकिरा उर्फ टुनु बांकिरा, पिता- सुगना बांकिरा (डोंगेबेरा), लेते बांकिरा, पिता- सुगना बांकिरा (डोंगेबेरा),रामवीर उर्फ रायवीर हां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.