मुंगेर, अप्रैल 5 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय के लंबित वारंट के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद संख्या 401सी/11, जो मारपीट, चोरी एवं एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने से संबंधित मामला है, उसमें नामजद अभियुक्त लगातार न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे थे। इसके बाद मुंगेर एसीजीएम-4 के आदेश पर तारापुर थाना क्षेत्र के विषय गांव निवासी गीता देवी, ज्योति देवी, टुनटुन मंडल एवं बबलू मंडल के घर पर दारोगा अनिल सिंह और एएसआई इरफान खान द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी अभियुक्त 20 दिनों के भीतर थाना या न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.