बागपत, मार्च 27 -- बिनौली। जौहड़ी गांव में गत 6 माह पूर्व रुपयों के लेन देन के मामले को लेकर हुए दो पक्षों में संघर्ष और एक बुजुर्ग की हत्या के आरोप मे वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। हत्यारोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जौहड़ी गांव में बीती 8 सितंबर को मास्टर जयबीर कश्यप और पप्पू कश्यप के बीच रुपयों के लेन देन के विवाद को लेकर संघर्ष हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं सहित 12 लोग घायल हुए थे। संघर्ष में पप्पू पक्ष ने जयवीर के परिवार के लोगों पर ट्रेक्टर चढ़ाकर घायल किया था। जयवीर ने थाने पर पप्पू पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। संघर्ष में जयवीर पक्ष के घायल हुए जोगेराम उम्र 78 वर्ष की इलाज के चलते बीती 28 अक्टूबर को मौत हो गयी थी। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा ने बताया कि ...