सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव के बाग में युवक की हत्या के मामले में शामिल फरार चल रहे एक आरोपित पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव के दक्षिण बाग में सात फरवरी की सुबह गांव के मनोज कुमार की हत्या कर दी गई थी। घटना में नामजद पांच आरोपितों में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक हरिओम यादव पुत्र अनिल कुमार यादव फरार चल रहा है। पुलिस की लगातार दबिश के बाद भी वह गिरफ्त में नहीं आ रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी ने कहा कि जो व्यक्ति आरोपित हरिओम यादव के संबंध में सूचना प्रदान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएगा उसे घोषित इनाम दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.