अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा। पुलिस का फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत प्रभारी एसओ दन्या कमित जोशी की अगुवाई में टीम ने फरार चल रहे आरोपी चन्दन राम निवासी गल्ली, कफलनी भनौली अल्मोड़ी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी को दन्या पैट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में एएसआई सतनाम सिंह, पियूष भट्ट शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...