फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जहानाबाद, मई 31 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेर थाना क्षेत्र के अगनूर गांव निवासी मनीष कुमार तथा मैनपुरा गांव निवासी रामचंद्र पासवान को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की। यह भी पढ़ें- सुपौल : अलग-अलग जगहों से दो अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- फरार शराब के दो धंधेबाज धराये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.