चमोली, जुलाई 14 -- कर्णप्रयाग में एक माह पहले ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। जिससे इस अंतरराज्यीय गिरोह के सभी छह सदस्य अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। थाने से मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग में 12 जून को महादेव ज्वैलर्स से लगभग 1.25 लाख के गहनों की चोरी हुई थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को कोटद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले में फरार चल रहे 32 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ सोनू ग्राम बाजावाला जिला यूएसनगर हाल मुरादाबाद और 40 वर्षीय सुनीता निवासी अब्दुल्लावाड़ा दक्षिणी बिलारी जिला मुरादाबाद तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि एसपी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.