आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़। अहरौला एवं दीदारगंज थाना की पुलिस ने फरार चल रहे दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अहरौला थाने के सब इंस्पेक्टर राम दुलार यादव ने किशोरी के अपहण के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को चौबीस घंटे के अंदर शुक्रवार की सुबह फुलवरिया अंडर पास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी संदीप निषाद पुत्र राम दरश निषाद ग्राम टहर किशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज का निवासी है। दीदारगंज थाने के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने किशोरी के अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी मोनू राजभर पुत्र मेवालाल ग्राम गोसड़ी थाना दीदारगंज निवासी को सुरहन मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी बंदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.