रुडकी, फरवरी 13 -- लंबे समय से न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे तीन वारंटियों को भगवानपुर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार विशाल कुमार निवासी फर्कपुर डाडा पट्टी तथा अल्लादिया और अहसान निवासी सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बीती रात उनके घरों से पकड़ा गया। तीनों आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.