गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर (सादात)। थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के तीन फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बुधवार को धारा 82 की कार्रवाई की गई। मखदुमपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतराम यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घरों पर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई ग्राम सेमरौल निवासी रोशन राम, विशाल और गीता देवी के खिलाफ की गई, जो बीते तीन वर्षों से फरार चल रहे हैं। इन तीनों आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है, जिसमें तीनों वांछित हैं। उप निरीक्षक संतराम यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय ने उन्हें कई बार हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद ...