ललितपुर, अप्रैल 7 -- अपराधियों और आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने वारंटियों तथा वांछितों की गिरफ्तारी के निर्देश दे रखे हैं। इस क्रम में मड़ावरा थाना पुलिस ने चार वारंटियों को दबोच लिया और उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने सभी थाना पुलिस को भी इस संबंध में दिशा निर्देश दे रखे हैं। जिसके अनुपालन में थाना मड़ावरा पुलिस ने ज्ञानी पुत्र नारायन, बहादुर पुत्र हल्काई रावत, रगवीर पुत्र दौलत और सेवा पुत्र हिम्मत निवासीगण ग्राम सौरई को नियमानुसार गिरफ्तार करके संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उप निरीक्षक सोनू कुमार और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.