सराईकेला, जून 9 -- खरसावां। पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी साधु चरण हो उर्फ चिल्लु हो उर्फ सुखलाल केराई निवासी-सुखडी गांव, थाना क्षेत्र खरसावां का रहने वाला है। उनके विरुद्ध खरसावां थाना कांड संख्या 77/22 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से गैर-जमानती वारंट के बाद फरार चल रहा था। गुप्त सुचना के आधार पर उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब, मिलावटी खाद्य पदार्थों और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।...