सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- खेसरहा। नवविवाहित को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को खेसरहा थाना क्षेत्र के मदुआपुर गांव में 31 वर्षीय विवाहिता प्रीति पत्नी शिवदयाल का शव छत की कुंडी से लटका मिला था। मृतका के पिता अजय प्रसाद पुत्र माखे निवासी ग्राम पारा नानकार थाना जोगिया उदयपुर ने खेसरहा थाने पर तहरीर देकर मृतका के पति शिवदयाल व ससुर बेचन पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने आरोपित शिवदयाल व बेचन निवासी मदुआपुर को कलनाखोर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.