हाजीपुर, फरवरी 28 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर न्यायालय के निर्देश पर फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि लालगंज थाना के विभिन्न मामले में पूर्व से फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत के चंदेश्वर सहनी,अता उल्लाहपुर गांव के सूरज सहनी,पुरखौली पंचायत के समसपुरा गांव के रोहित कुमार, अनिता देवी, राहुल कुमार, भीम कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया हैं। लालगंज-02-शनिवार को आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाते लालगंज थानाध्यक्ष।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.