आजमगढ़, मार्च 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली पुलिस ने फर्जी नियुक्ति के मामले में फरार चल रहे स्कूल प्रबंधक को मंगलवार को लालगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। अबू आसिम वर्ष 2000 में अंजुमन इस्लामिया उच्चतम माध्यमिक विद्यालय दौना साफीपुर सरूपहा लालगंज में प्रबंधक पद पर नियुक्त हुए थे। आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के बाद वर्ष 2005 तक धीरे-धीरे कर 14 पुराने अध्यापकों को बगैर नोटिस दिए विद्यालय से निकाल दिया। वर्ष 2008 में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव से पीड़ित अध्यापकों ने शिकायत की थी कि प्रबंधक ने झूठी रिपोर्ट सौंपी है कि वे विद्यालय पढ़ाने नहीं आते हैं। शिक्षकों का विभाग से निष्कासन नहीं हुआ था। इस बीच प्रबंधक ने 11 शिक्षकों की ...