गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। कविनगर पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी करन सिंह मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला है और इस समय गौतमबुद्धनगर के बिसरख में रह रहा था। आरोपी गैंगस्टर ऐक्ट के मुकदमे में वांछित था। एसीपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर कविनगर और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सक्रिय गैंग चलाता था। करन सिंह के खिलाफ गाजियाबाद में चोरी के तीन और गैंगस्टर अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...