फरार चल रहा आरोपी दबोचा गया
देवघर, मई 30 -- जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने पुराने जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, छिनतई और छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपित कुंदन राणा को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुंदन राणा समेत अन्य जबरन जमीन घेराबंदी कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पति के साथ मौके पर पहुंच विरोध किया। उसी दौरान आरोपितों ने मारपीट कर पांच हजार रुपए की छिनतई कर ली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गलत नीयत से पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.