फरार चल रहा आरोपी गाजियाबाद से दबोचा
रुद्रपुर, जून 13 -- किच्छा। तीन वर्षो से फरार चल रहे चेक बाउंसिंग के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। एसआई दीपक जोशी ने बताया कि संजय कुमार चतुर्वेदी पुत्र रामाशंकर चतुर्वेदी निवासी आजाद विहार खोरा बस्ती, गाजियाबाद चेक बाउंसिंग के मामले में आरोपी था। वह तीन वर्षों से अपनी पहचान और ठिकाने बदल कर पुलिस की पकड़ से फरार था। संजय कुमार को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रेस किया और शुक्रवार शाम उसके घर गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक जोशी, कांस्टेबल प्रशांत नेगी रहे। यह भी पढ़ें- तीन वर्षो से फरार चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.