चम्पावत, फरवरी 2 -- बनबसा। बनबसा पुलिस ने फरार चरस तस्कर को हिरासत में लिया है। मीडिया पुलिस ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार चरस तस्करी का आरोपी अमरीक सिंह उर्फ संजू निवासी विडौरा मझोला नानकमत्ता फरार चल रहा था। बताया कि पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए आरोपी को दबोच लिया। इधर टनकपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को हिरासत में लिया है। सैलानीगोठ निवासी शुभम राय व जीवन राय और वार्ड नंबर पांच निवासी प्रकाश राम लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस टीम में एसआई तेज कुमार व कुशल नगरकोटी, एएसआई रवि जोशी, हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह, रामलाल, हितेंद्र वर्मा और मनोज कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.