औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान थाना क्षेत्र के अंजनिया गांव निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...