फरार गांजा तस्कर दबोचा गया
भदोही, जुलाई 14 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर राम सरीख गौतम ने बताया कि 13 जुलाई को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित को नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि साथी राधेश्याम गुप्ता के साथ छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाकर उसे बेचने का काम करते थे। श्यामजी उर्फ बबलू केसरवानी निवासी सहसों, जनपद प्रयागराज को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में उनके अलावा रामधनी यादव, अजय कुमार सिंह, राहुल सिंह पटेल, अंजनी कुमार पांडेय रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : एसएसबी व सुखानी थाना की संयुक्त कार्रवाई, 326 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.