दरभंगा, मार्च 25 -- मनीगाछी। पिछले एक साल से फरार गांजा तस्कर को उसके पैतृक गांव मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के ललमनियां गांव से गिरफ्तार कर बाजितपुर थानाध्यक्ष ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार गत वर्ष बाजितपुर बाजार में कार सहित 116 किलो गांजा बरामदगी में दर्ज मामले में शामिल चार अभियुक्तों में वह फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...