गिरडीह, फरवरी 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा गांव से फरार हुए किशोर-किशोरी को जमुआ पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों को थाना के एसआई धीरेंद्र यादव मुंबई से जमुआ लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि किशोरी मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी दौरान आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर द्वारपहरी में टेंपो के साथ उसका इंतजार कर रहा था। दोनों टेंपो से गिरिडीह न्यू रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए। पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके पास 15 हजार रुपये थे, जबकि किशोरी के पास एक हजार रुपये थे। मुंबई में होटल बुक करने में लगभग 4500 रुपये खर्च हुए। शेष राशि भोजन और कपड़ों पर खर्च कर दी गई। किशोरी के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों की बरामदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.