फरार आरोपी मो. रोहित के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मकान किया ध्वस्त
चाईबासा, जून 10 -- गुवा । बड़ाजामदा स्थित ओडिशा बॉर्डर के नाल्दा हीराकुद कॉलोनी, वार्ड संख्या-1 में मंगलवार को प्रशासन ने फरार आरोपी मो. रोहित के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की जप्ती करने के बाद मकान को ध्वस्त कर दिया। मो. रोहित, मो. नसीम का पुत्र है और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
कार्रवाई के आदेश न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ओडिशा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई, इसके बाद मकान को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा के व्यापक इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.