गंगापार, मई 31 -- भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री से जुड़े चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इमरान जाफरी उर्फ आमिर पुत्र शोएब जाफरी, निवासी करेली, प्रयागराज के विरुद्ध मंसूराबाद-मोहिद्दीनपुर क्षेत्र स्थित गाटा संख्या 208 की भूमि से संबंधित कथित फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि से संबंधित कुल 39 रजिस्ट्रियां कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराई गई थीं। इस मामले में सोरांव थाने में मुकदमा पंजीकृत है। विवेचना के दौरान आरोपी के फरार रहने और न्यायाल...