चाईबासा, अप्रैल 27 -- गुवा। किरीबुरू क्षेत्र में कानून से बच कर भाग रहे आरोपियों पर अब पुलिस का शिकंजा लगातार कसता नजर आ रहा है। इसी क्रम में किरीबुरू थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर सख्त कार्रवाई करते हुए उद्घोषणा जारी कर दी है। यह कार्रवाई चाईबासा स्थित न्यायिक दंडाधिकारी अदालत के निर्देश पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत वाद संख्या 368/2023 में आरोपी सूरज करूवा, पिता स्वर्गीय जयपाल करूवा, निवासी प्रोस्पेक्टिंग, नियर एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, किरीबुरू, थाना किरीबुरू, जिला पश्चिम सिंहभूम के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी पर चेक बाउंस से संबंधित मामला के तहत आरोप लगाए गए हैं।आरोपी यह भी पढ़ें- फरार आरोपी पर कसा शिकंजा: किरीबुरू पुलिस ने जारी की उद्घोषणा को न्यायालय में पेश होने के लिए कई बार समन और वारंट जारी क...