देहरादून, दिसम्बर 13 -- नई टिहरी। मुनिकीरेती थाने के तहत डैक्कन वैली तपोवन में बीते मई माह में नितिन की हत्या के मामले में फरार चले रहे 50 हजार के इनामी शातिर अपराधी विक्की यादव को यूपी के बलिया से गिरफ्तार किया गया है। मामले में एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी जेल में बंद हैं, लेकिन यह शातिर अपराधी निरंतर फरार चल रहा है। जिसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी जेआर जोशी इस मामले में पत्रकारों को एसएसपी कार्यालय में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बीते 7 दिसंबर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर गहन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 9 वांछित अपराधियों की धर पकड़ी कर ली गई है। जबकि दो अपराधियों को पकड़ना अभी बाकी है। इस शातिर आरोपी को पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.