देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया है।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के दिवान पोखरा निवासी कल्पनाथ पटेल के बेटे अनिकेत पटेल 15 मार्च की शाम को क्षेत्र के कटाई चौराहा स्थित अपनी बेकरी की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। अभी वह कटाई चौराहा- जोगम वाले मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने उन्हे घेर लिया और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अनिकेत की लाठी-डण्डे से पिटाई कर दी। जिससे अनिकेत को गंभीर चोटें आयीं। मामले में पुलिस ने करन पुत्र दिनेश कुमार निवासी कटाई थाना गौरीबाजार के विरूद्ध हत्या के प्रय...