फरार आरोपी के घर पुलिस ने मुनादी करा चस्पा की नोटिस
महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाने की पुलिस टीम ने काफी दिनों से हाजिर नहीं होने व फरार चल रहे बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया के टोला मोहनगढ़ निवासी आरोपित संजय के घर पहुंच कर धारा 84 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी-मुनादी भी कराई।प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि फरार आरोपित संजय के खिलाफ कोठीभार थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 199/25 धारा 105 बीएनएसएस से संबंधित मामला दर्ज था। तभी से वांछित एनबीडब्ल्यू अभियुक्त फरार चल रहा है। इसके बाद न्यायालय से जारी नोटिस के अंतर्गत धारा 84 बीएनएसएस के अनुपालन में कोठीभार थाने के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी व कांस्टेबल पंकज सिंह की टीम ने फरार अभियुक्त के घर बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया के टोला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.