पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर। रामगढ़ थाना की पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त सह बभंडी गांव निवासी मोहम्मद साजिद अंसारी उर्फ जाहिद अंसारी के घर एवं सार्वजनिक जगह पर मंगलवार को इश्तहार चिपकाया गया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ कांड संख्या 28/2025 के तहत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय से आदेश आने के बाद अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक जगह पर इश्तहार चिपकाए गये। परिजनों को निर्देश दिया गया है कि अभियुक्त को जल्द न्यायालय में हाजिर करें। अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होगा तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.