गोड्डा, अप्रैल 28 -- बसंतराय | बसंतराय प्रखंड स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज में छात्रा के साथ कथित यौन शोषण और आत्महत्या के प्रयास से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने आखिरकार सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को बसंतराय थाना प्रभारी रामदेव राज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाघाकोल गांव स्थित उसके घर पर इश्तिहार चिपकाए। इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय सीमा के अंदर सरेंडर नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि छात्रा ने कॉलेज के प्राचार्य के पुत्र मोहम्मद शाकिर पर लंबे समय तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.