गया, मई 24 -- सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में साल 2020 से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर रविवार को कुर्की-जब्ती किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि धरहरा कला फतेहपुर गांव के बुटाई पासवान का पुत्र कामेश्वर पासवान पिछले छह सालों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार दबिश दी गई थी। बाद में स्थानीय पुलिस और दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसके घर के कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान उसके घर के सारे सामानों की जब्ती कर सूची बनाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया गया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती यह भी पढ़ें- फरारी पड़ी भारी : फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की-जब्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...